क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी ने दिसंबर तिमाही में 21 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी ने दिसंबर तिमाही में 21 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया

क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी ने दिसंबर तिमाही में 21 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया
Modified Date: March 18, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: March 18, 2026 7:39 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही में 21 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है। राजस्व बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

कंपनी ने मंगलवार को एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर अवधि में कंपनी को चार करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

तीसरी तिमाही में, कंपनी का राजस्व 13 प्रतिशत बढ़कर 423 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 374 करोड़ रुपये था।

क्लीन मैक्स एक विशुद्ध रूप से वाणिज्यिक और औद्योगिक (सी एंड आई) नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में