Bilaspur News: खामेनेई की मौत के बाद बिलासपुर में बवाल! हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव, इस मांग को लेकर की जमकर नारेबाजी
खामेनेई की मौत के बाद बिलासपुर में बवाल! हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव, Bilaspur News: Controversy in Bilaspur over Khamenei's death
बिलासपुरः Bilaspur News: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद बिलासपुर में उपजा विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हिंदू संगठन के लोगों ने बुधवार को सरकंडा थाने का घेराव किया और ठाकुर राम सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
दरअसल, ठाकुर राम सिंह ने खामेनेई की मौत के बाद मिठाई बांटकर खुशियां मनाई थी और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इसी वीडियो में राम सिंह ने कथित तौर पर मुस्लिम समाज पर विवादित टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले पर बवाल शुरू हुआ। मुस्लिम समाज ने मामले पर लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने ठाकुर राम सिंह पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का FIR दर्ज किया। FIR के बाद से हिंदू समाज में भी आक्रोश बढ़ने लगा।
कालीचरण महाराज ने भी दी थी चेतावनी
Bilaspur News: इसी बीच बीतें दिनों कालीचरण महाराज ने भी ठाकुर राम सिंह का समर्थन करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद आज सैकड़ों समर्थकों के साथ ठाकुर राम सिंह अपनी गिरफ्तारी देने सरकंडा थाने पहुंच गए। ठाकुर रामसिंह ने कहा है कि वे सनातन की रक्षा के लिए बार-बार गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। हालांकि पुलिस ने मामले में जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
यह भी पढ़ेंः-
- Hindu Nav Varsh 2026: 13 महीनों वाला हिंदू नववर्ष देगा बड़ा सरप्राइज! गुरु और मंगल की खास युति से इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
- House Roof Collapses News: जारी है मौतों का सिलसिला.. यहां भरभराकर गिरी घर की छत, एक साथ इतने लोगों की दबकर दर्दनाक मौत
- PM Modi On Indore Fire Incident: इंदौर अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख, पीड़ितों को सहायता राशि देने का किया ऐलान
- Uttarakhand News Today: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, तीन कंपनियों के अफसरों को हटाकर दिखाए सख्त तेवर
- Rajendra Shukla CG Visit: MP के इस शहर के लिए रायपुर से अब सीधी उड़ान, मुख्यमंत्री साय से मिले MP के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना
- School Principal Death: सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन कमरे से बाहर नहीं आए प्राचार्य, खिड़की से झांका तो उड़ गए सबके होश
- Swami Avimukteshwaranand News: बिलासपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा खुलासा, बताया क्यों लगाया गया सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप.. CM योगी आदित्यनाथ से मतभेद को लेकर भी कही ये बात

Facebook


