कोल इंडिया का मुनाफा पहली तिमाही में मामूली बढ़कर 8,852 करोड़ रुपये

कोल इंडिया का मुनाफा पहली तिमाही में मामूली बढ़कर 8,852 करोड़ रुपये

कोल इंडिया का मुनाफा पहली तिमाही में मामूली बढ़कर 8,852 करोड़ रुपये
Modified Date: July 27, 2026 / 06:49 pm IST
Published Date: July 27, 2026 6:49 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 0.6 प्रतिशत बढ़कर 8,852.11 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 8,797.05 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय सालाना आधार पर 42,919.20 करोड़ रुपये के मुकाबले आठ प्रतिशत बढ़कर 46,254.80 करोड़ रुपये हो गई।

कोयला क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी का कुल खर्च समीक्षाधीन अवधि में 36,816.23 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 32,903.19 करोड़ रुपये था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2026-27 के लिए 5.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में