कोल इंडिया सिंगापुर में जल्द खोलेगी कार्यालय

Ads

कोल इंडिया सिंगापुर में जल्द खोलेगी कार्यालय

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 10:00 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 10:00 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) महत्वपूर्ण खनिजों में विदेशी निवेश को बढ़ाने के मकसद से जल्द ही सिंगापुर में कार्यालय खोलेगी। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, सिंगापुर कार्यालय कोल इंडिया के महत्वपूर्ण खनिज कारोबार का विस्तार करने और विदेशों में परिसंपत्तियों के अधिग्रहण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

कोल इंडिया ने कार्यालय के पंजीकरण के लिए सिंगापुर के संबंधित प्राधिकारियों के पास आवेदन भी किया है। यह कार्यालय विदेशों में खनिज परिसंपत्तियां हासिल करने के प्रयासों में भी सहयोग करेगा।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में लिथियम, तांबा, निकल तथा दुर्लभ तत्वों जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की तलाश कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, करीब 10 साल पहले कंपनी ने कोल इंडिया अफ्रीकाना लिमिटाडा (सीआईएएल) के तहत मोजाम्बिक में भी एक कोयला परियोजना शुरू की थी।

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मध्य प्रदेश में एक ग्रेफाइट ब्लॉक के रूप में अपनी पहली महत्वपूर्ण खनिज परिसंपत्ति हासिल कर चुकी है।

भाषा यासिर योगेश

योगेश