कोल इंडिया की इकाई सीएमपीडीआईएल 20 मार्च को लाएगी आईपीओ
कोल इंडिया की इकाई सीएमपीडीआईएल 20 मार्च को लाएगी आईपीओ
नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया की इकाई कोल सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआईएल) 20 मार्च को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।
कंपनी के आईपीओ संबंधी मसौदा दस्तावेज के मुताबिक, यह निर्गम 24 मार्च को बंद होगा जबकि एंकर (प्रमुख) निवेशकों के लिए बोली 18 मार्च को लगाई जाएगी।
इस आईपीओ के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की तरफ से 10.71 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। यह निर्गम पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित होगा और कोई नया शेयर जारी नहीं होगा।
इससे पहले, कोल इंडिया की एक अन्य अनुषंगी भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) भी जनवरी महीने में अपना 1,071 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आई थी।
सीएमपीडीआईएल कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों को कोयला अन्वेषण, खदान योजना एवं डिजाइन, कोयला परिशोधन और उपयोग, संबद्ध इंजीनियरिंग सेवाएं, पर्यावरण इंजीनियरिंग, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में परामर्श सेवाएं प्रदान करती है।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम

Facebook


