Ayodhya Ram Rasoi Timing: अयोध्या की ‘राम रसोई’ क्या सचमुच हो गई बंद?.. अब सच्चाई आई सामने, सांसद ने दी थी ये चेतावनी

Ayodhya Ram Rasoi Timing: अयोध्या की राम रसोई बंद होने के दावे पर विवाद, प्रबंधन ने कहा सेवा जारी, गैस सप्लाई से समय में बदलाव।

Ayodhya Ram Rasoi Timing: अयोध्या की ‘राम रसोई’ क्या सचमुच हो गई बंद?.. अब सच्चाई आई सामने, सांसद ने दी थी ये चेतावनी

Ayodhya Ram Rasoi Timing || Image- file pic

Modified Date: March 13, 2026 / 05:07 pm IST
Published Date: March 13, 2026 4:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राम रसोई बंद होने के दावे पर विवाद
  • प्रबंधन ने कहा भोजन सेवा लगातार जारी
  • सांसद अवधेश प्रसाद के बयान से सियासत तेज

Ayodhya Ram Rasoi Timing: अयोध्या: देशभर में एलपीजी सिलेंडर के आपूर्ति संकट के बीच दावा किया गया था कि, रामनगरी अयोध्या की ‘राम रसोई’ बंद हो गई है। लेकिन इस दावे को लेकर सियासत गरमा गई है। वही समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के बयान के बाद अब राम रसोई के प्रबंधन की ओर से सफाई सामने आई है। प्रबंधक का कहना है कि राम रसोई लगातार संचालित हो रही है और इसके बंद होने की बात कहना गलत और अधूरी जानकारी पर आधारित है।

क्या है अयोध्या की ‘राम-रसोई?’

रामनगरी अयोध्या में अमावा राज मंदिर परिसर में महावीर मंदिर पटना ट्रस्ट की ओर से रामलला के भक्तों के लिए नि:शुल्क राम रसोई संचालित की जा रही है। यह व्यवस्था राम मंदिर निर्माण के साथ ही श्रद्धालुओं के भोजन के लिए शुरू की गई थी। यहां आने वाले भक्तों को प्रसाद के रूप में भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

राम रसोई का संचालन 1 दिसंबर 2019 से स्मृति शेष आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल की पहल पर शुरू किया गया था। यहां प्रतिदिन लगभग 10 हजार से 25 हजार तक श्रद्धालु प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण करते हैं, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को सुविधा मिलती है।

बंद नहीं हुआ, समय में बदलाव

Ayodhya Ram Rasoi Timing: इसी बीच अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम रसोई को लेकर बयान देते हुए 15 मार्च से धरना देने की चेतावनी दी है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। राम रसोई के प्रबंधक का कहना है कि राम रसोई कभी बंद नहीं हुई। गैस सप्लाई की वजह से संचालन के समय में थोड़ा बदलाव जरूर हुआ था, लेकिन भोजन सेवा लगातार जारी है। उनका कहना है कि सांसद अवधेश प्रसाद को बयान देने से पहले यहां आकर सही जानकारी लेनी चाहिए थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

ईरान युद्ध के बीच तुर्किये के ऊपर तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया

शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में आईईडी बम धमाके में छह पुलिसकर्मियों की मौत

यह भी देखें:-

शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी

पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात का सीएसएल के जहाज निर्माण उद्योग पर फिलहाल कोई असर नहीं: अधिकारी

ईंधन भरने वाले विमान में सवार चार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown