पंजाब, हरियाणा में जारी है ठंड की स्थिति

Ads

पंजाब, हरियाणा में जारी है ठंड की स्थिति

  •  
  • Publish Date - February 3, 2024 / 01:15 PM IST,
    Updated On - February 3, 2024 / 01:15 PM IST

चंडीगढ़, तीन फरवरी (भाषा) पंजाब और हरियाणा में ठंड की स्थिति जारी है। शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर के आसपास रहा।

पठानकोट में न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस और बठिंडा, फरीदकोट तथा गुरदासपुर में नौ डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंड का अनुभव हुआ।

हरियाणा में, हिसार का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अंबाला का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4, 9, 7.2, 9.4 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय