वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत में 198 रुपये की कटौती, एटीएफ में कोई बदलाव नहीं

वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत में 198 रुपये की कटौती, एटीएफ में कोई बदलाव नहीं

वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमत में 198 रुपये की कटौती, एटीएफ में कोई बदलाव नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 1, 2022 7:07 pm IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी के चलते होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में शुक्रवार को कमी की गई। यह कटौती 19 किलो के सिलेंडर पर 198 रुपये की है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,021 रुपये है। यह कीमत पहले पहले 2,219 रुपये थी।

एक महीने में दरों में यह दूसरी कटौती है। इससे पहले जून में प्रति सिलेंडर 135 रुपये की कटौती की गई थी।

हालांकि, विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में इसकी दर 141,232.87 रुपये प्रति किलोलीटर (141.23 रुपये प्रति लीटर) के अबतक के उच्चतम स्तर पर बनी हुई है।

वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत हर महीने की पहली तारीख को संशोधित की जाती है, जबकि एटीएफ की कीमत हर महीने की पहली और 16 तारीख को संशोधित की जाती है।

तेल कंपनियों ने एटीएफ की कीमत में बदलाव न करने का कोई कारण नहीं बताया।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में