डब्ल्यूआरटीएल का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 37.7 प्रतिशत बढ़कर 119 करोड़ रुपये
डब्ल्यूआरटीएल का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 37.7 प्रतिशत बढ़कर 119 करोड़ रुपये
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (डब्ल्यूआरटीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 37.7 प्रतिशत बढ़कर 118.97 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 86.40 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 53.23 प्रतिशत बढ़कर 924.25 करोड़ रुपये हो गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 603.19 करोड़ रुपये थी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


