अशोक लेलैंड ने पुरानी वाणिज्यिक गाड़ियों के कारोबार के लिए श्रीराम ऑटोमॉल से साझेदारी की
अशोक लेलैंड ने पुरानी वाणिज्यिक गाड़ियों के कारोबार के लिए श्रीराम ऑटोमॉल से साझेदारी की
नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने पुरानी वाणिज्यिक गाड़ियों की खरीद-बिक्री के लिए श्रीराम ऑटोमॉल इंडिया लिमिटेड के साथ बृहस्पतिवार को साझेदारी की घोषणा की।
अशोक लेलैंड ने बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत दोनों कंपनियां प्रमाणित पुरानी वाणिज्यिक गाड़ियों के लिए एक मजबूत और पारदर्शी परिवेश विकसित करेंगी।
कंपनी ने कहा कि इससे देशभर के ग्राहकों को अधिक भरोसे और सुविधा के साथ विश्वसनीय तथा गुणवत्ता-सुनिश्चित परिवहन समाधान उपलब्ध होंगे।
अशोक लेलैंड के हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) कारोबार के प्रमुख विप्लव शाह ने कहा, ‘‘ वाणिज्यिक वाहन उद्योग में अशोक लेलैंड की विशेषज्ञता और पुरानी गाड़ियों के क्षेत्र में श्रीराम ऑटोमॉल के मजबूत नेटवर्क एवं ग्राहक आधार को एक साथ लाकर हमारा लक्ष्य ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करना और उन्हें निर्बाध स्वामित्व अनुभव प्रदान करना है।’’
श्रीराम ऑटोमॉल इंडिया लिमिटेड के निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर मल्होत्रा ने कहा, ‘‘ हमारा उद्देश्य ग्राहकों को एक पारदर्शी, दक्ष और भरोसेमंद मंच उपलब्ध कराना है जिससे देशभर में पुरानी वाणिज्यिक गाड़ियों की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया सरल हो सके और उन्हें बेहतर मूल्य मिल सके।’’
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


