एसईजेड नीतिगत सुधारों पर गठित समिति जल्द सौंपेगी रिपोर्ट: अधिकारी

Ads

एसईजेड नीतिगत सुधारों पर गठित समिति जल्द सौंपेगी रिपोर्ट: अधिकारी

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 02:52 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) की नीति में व्यापक सुधारों का सुझाव देने के लिए गठित 17 सदस्यीय समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट वाणिज्य मंत्रालय को सौंपेगी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट में इन क्षेत्रों को नए सिरे से विकसित करने के सुझाव शामिल हो सकते हैं, ताकि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा सके, निर्यात बढ़ाया जा सके और आयात पर निर्भरता कम की जा सके।

समिति ने एसईजेड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संबंधित पक्षों के साथ बैठकें की हैं।

अधिकारी के अनुसार, समिति ने एसईजेड, निर्यातोन्मुख इकाइयों (ईओयू), भंडारगृह में विनिर्माण एवं अन्य गतिविधियां (एमओओडब्ल्यूआर), अग्रिम मंजूरी, पूंजीगत वस्तुओं के निर्यात संवर्धन की योजना (ईपीसीजी) और शुल्क मुक्त आयात मंजूरी (डीएफआईए) समेत विभिन्न निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं के बीच तालमेल बनाने जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘रिपोर्ट जल्द ही सौंप दी जाएगी।’’

भाषा योगेश अजय

अजय