रियायती स्वैप सुविधा से 72.84 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा प्रवाह आया: आरबीआई
रियायती स्वैप सुविधा से 72.84 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा प्रवाह आया: आरबीआई
मुंबई, 22 अगस्त (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को कहा कि विदेशी मुद्रा प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई उसकी रियायती स्वैप सुविधा के तहत 21 अगस्त तक 72.848 अरब डॉलर आए हैं।
कुल विदेशी मुद्रा प्रवाह में विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) जमा के जरिए 65.397 अरब डॉलर आए। वहीं, विदेशी मुद्रा में विदेशी उधारी (ओएफसीबी) से 4.86 अरब डॉलर और बाह्य वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) से 2.591 अरब डॉलर का प्रवाह हुआ।
आरबीआई ने पिछले सप्ताह एफसीएनआर (बी) स्वैप सुविधा को एक महीने पहले बंद करने का फैसला किया था। अब इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त कर दी गई है, जबकि पहले यह 30 सितंबर थी।
हालांकि, ईसीबी और ओएफसीबी के लिए यह सुविधा पहले की तरह 31 दिसंबर, 2026 तक जारी रहेगी।
आरबीआई ने कहा कि ये कदम वैश्विक बाजार में अनिश्चितता के बीच भारत की बाह्य क्षेत्र की स्थिति मजबूत करने और विदेशी मुद्रा की उपलब्धता बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा हैं।
भाषा योगेश पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


