UP Train Cancelled: रक्षाबंधन से पहले रेलयात्रियों को झटका, रेलवे ने अचानक इन गाड़ियों को किया रद्द, इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

रक्षाबंधन से पहले रेलयात्रियों को झटका, रेलवे ने अचानक इन गाड़ियों को किया रद्द, Trains Cancelled in Uttar Pradesh Before Rakshabandhan

UP Train Cancelled: रक्षाबंधन से पहले रेलयात्रियों को झटका, रेलवे ने अचानक इन गाड़ियों को किया रद्द, इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

CG Train Cancelled List | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 22, 2026 / 07:41 pm IST
Published Date: August 22, 2026 7:40 pm IST

गोरखपुर। Trains Cancelled in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद अब नॉन-इंटरलॉकिंग की बारी है। इसके लिए रेलवे 31 अगस्त से 3 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लेगा। चार दिन तक चलने वाले इस काम का सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। इस दौरान 13 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर या नियंत्रित कर चलाने के साथ कई ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन भी बदले गए हैं। गोरखपुर कैंट से उनौला के बीच करीब 7.64 किलोमीटर लंबी डबल रेल लाइन तैयार हो चुकी है। नॉन-इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी और गोरखपुर से पिपराइच के बीच रेल यातायात को इसका लाभ मिलेगा।

31 अगस्त से कई सवारी ट्रेनें नहीं चलेंगी (Trains Cancelled in UP)

Trains Cancelled in Uttar Pradesh ब्लॉक के कारण 31 अगस्त से 3 सितंबर तक 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट और 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी रद्द रहेगी। वहीं 31 अगस्त से 4 सितंबर तक गोरखपुर कैंट-सीवान, सीवान-थावे-सीवान और सीवान-गोरखपुर कैंट की सवारी गाड़ियों का संचालन भी नहीं होगा। इसके अलावा 1 से 4 सितंबर तक 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी रद्द रहेगी। 1 से 3 सितंबर तक छपरा-नकहा जंगल और गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ियां भी नहीं चलेंगी। 3 सितंबर को भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू, छपरा-थावे डेमू और थावे-नकहा जंगल डेमू भी निरस्त रहेंगी।

लंबी दूरी की ट्रेनों के बदले रास्ते

नॉन-इंटरलॉकिंग के दौरान कई लंबी दूरी की ट्रेनों को गोरखपुर के बजाय वैकल्पिक रेलमार्ग से निकाला जाएगा। अमृतसर-दरभंगा, अमृतसर-जयनगर, जयनगर-अमृतसर, हावड़ा-काठगोदाम, काठगोदाम-हावड़ा, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, ललितग्राम-नई दिल्ली, कटिहार-अमृतसर और दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी। इनमें प्रमुख रूप से वाराणसी, अयोध्या कैंट, बाराबंकी, लखनऊ, मऊ और भटनी के रास्ते ट्रेनों को चलाया जाएगा। मार्ग बदलने से इन ट्रेनों के परिचालन समय पर भी असर पड़ सकता है।

गोरखपुर की जगह दूसरे स्टेशनों से चलेंगी ट्रेनें

ब्लॉक के दौरान यात्रियों को टर्मिनल स्टेशन में भी बदलाव का सामना करना पड़ेगा। 2 और 3 सितंबर को बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर तक ही आएगी और वहीं से वापसी करेगी। गोमती नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन आनंद नगर तक सीमित रहेगा। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस भटनी तक ही संचालित होंगी। इसी तरह छपरा-नौतनवा और नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस का संचालन चौरी चौरा तक सीमित रहेगा। दादर-गोरखपुर और गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस का टर्मिनल भी गोरखपुर के बजाय मऊ रहेगा। वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट और गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर भटनी तक ही चलेंगी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।