ताजा सौदों की लिवाली के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: March 31, 2021 10:42 am IST

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) हाजिर मांग में तेजी आने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा वायदा भाव 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 670.15 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 4.65 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की तेजी के साथ 670.15 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,068 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर मांग में तेजी के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में