ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 17, 2021 9:25 am IST

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा वायदा भाव 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 672.30 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव तीन रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 672.30 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 3,112 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में