कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: June 8, 2021 9:48 am IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 739 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 1.60 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 739 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 4,933 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में