कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा वायदा भाव 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 698 रुपये प्रति किलो रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव पांच पैसे यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 698 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 4,135 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार की कमजोर मांग को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
राजेश

Facebook


