कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: March 3, 2021 9:51 am IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को तांबा वायदा भाव 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 709.95 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 6.80 रुपये यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 709.95 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 4,136 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि बाजार की कमजोर मांग को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम करने से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में