हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: April 27, 2021 9:12 am IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) हाजिर मांग में तेजी के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा वायदा भाव 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 767.40 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 11.85 रुपये यानी 1.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 767.40 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 4,884 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में