हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: April 29, 2021 12:14 pm IST

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) घरेलू बाजार की मांग बढ़ने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को तांबा वायदा भाव 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 765.60 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव चार रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 765.60 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 4,299 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी का श्रेय हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में