हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण तांबा वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: June 11, 2021 10:44 am IST

नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की मांग बढ़ने के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 747.75 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 9.65 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 747.75 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 4,535 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने तांबा वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय हाजिर बाजार की मांग में तेजी आने के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने को दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में