देशव्यापी हड़ताल : ये राज्य रहा मुकम्मल बंद, सभी सरकारी कार्यालय- प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, सामान्य जीवन हुआ प्रभावित

Ads

देशव्यापी हड़ताल : ये राज्य रहा मुकम्मल बंद, सभी सरकारी कार्यालय- प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे, सामान्य जीवन हुआ प्रभावित

  •  
  • Publish Date - November 26, 2020 / 09:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 26 नवंबर (भाषा) । बीजेपी की अगुवाई वाली राजग सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में विभिन्न मजदूर संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का वामपंथी शासन वाले केरल में व्यापक असर देखने को मिला।

इस दौरान राज्य में दुकानें नहीं खुलीं और सार्वजनिक क्षेत्र की बस सेवा केएसआरटीसी भी बंद रही।

संयुक्त मजदूर संगठनों की एक केंद्रीय समिति के आह्वान पर 24 घंटे की हड़ताल से देश के दक्षिणी राज्य में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ और इसका असर सरकारी कार्यालयों, बैंक और बीमा सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों पर दिखा।

ये भी पढ़ें- मोबाइल फोन का टावर लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोग गिरफ…

पूरे केरल में सभी सरकारी कार्यालय और प्रमुख व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

सबरीमाला तीर्थयात्रियों को हड़ताल से छूट दी गई थी और मंदिर के लिए आवागमन सामान्य रूप से चलता रहा।

कुछ जिलों में छोटे दुकानदारों ने यह भी कहा कि कारोबार पूरी तरह बंद करने से उनका जीवन और भी खराब हो जाएगा, जो पहले ही कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आर्थिक सुस्ती का सामना कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- हरियाणा ने ‘लव-जिहाद’ के खिलाफ कानून का मसौदा तैयार करने के लिए तीन…

हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मजदूर संगठनों ने रैली या जनसभा नहीं की और इसकी जगह उन्होंने शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया और मानव श्रृंखला बनाईं।