कोविड-19: एचएमएसआई ने वारंटी, मुफ्त सर्विस को 31 जुलाई तक बढ़ाया

कोविड-19: एचएमएसआई ने वारंटी, मुफ्त सर्विस को 31 जुलाई तक बढ़ाया

कोविड-19: एचएमएसआई ने वारंटी, मुफ्त सर्विस को 31 जुलाई तक बढ़ाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: May 17, 2021 6:28 am IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर देश में सभी डीलरशिप पर वारंटी और मुफ्त सर्विस की अवधि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि यह विस्तार उन ग्राहकों के लिए लागू है, जिनके वाहन की मुफ्त सर्विस, वारंटी और विस्तारित वारंटी एक अप्रैल से 31 मई 2021 के बीच खत्म हो रही थी।

कई राज्यों में आवाजाही पर प्रतिबंधित का सामना करने वाले ग्राहकों को भरोसा दिलाते हुए कंपनी ने कहा कि वे 31 जुलाई 2021 तक अपनी सुविधानुसार इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में