BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शह मात The Big Debate: कांग्रेस में ‘स्लीपर सेल’… कौन कर रहा खेल? सड़कों पर आई पार्टी की अंदरूनी रार, क्या पटवारी को सीनियर्स से मिल रही चुनौती?

MP Politics News: PCC चीफ जीतू पटवारी के बयान और दिग्विजय सिंह के पलटवार के बाद छिड़ा घमासान अब स्लीपर सेल तक पहुंच गया है।

MP Politics News/Image Credit: IBC24.in

MP Politics News/Image Credit: IBC24.in

karan nepali
Published: 01 Jul 2026 | 11:34 pmModified: 01 Jul 2026 | 11:46 pm
HIGHLIGHTS
  1. PCC चीफ जीतू पटवारी के बयान और दिग्विजय सिंह के पलटवार के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है।
  2. कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी ये रार अब सड़कों तक आ गई है।
  3. अरुण यादव ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह दूर करने के लिए राहुल गांधी के नाम सोशल मीडिया में लंबा चौड़ा लेटर लिख डाला।

MP Politics News: भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में वीर भारत न्यास को लेकर PCC चीफ जीतू पटवारी के बयान और दिग्विजय सिंह के पलटवार के बाद छिड़ा घमासान अब स्लीपर सेल तक पहुंच गया है। कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर छिड़ी ये रार अब सड़कों तक आ गई है। दरअसल, इन तमाम विवादों के बाद कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक बुलाई। जिसमें समन्वय को लेकर रायशुमारी होनी थी, लेकिन इस बैठक में कुछ नेताओं ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को ही स्लीपर सेल कह दिया और कार्रवाई मांग की, तोे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह दूर करने के लिए राहुल गांधी के नाम सोशल मीडिया में लंबा चौड़ा लेटर लिख डाला। मामला गरमाते ही कांग्रेस नेता अब स्लीपर सेल शब्द से भले परहेज कर रहे हैं, लेकिन वो अपनी बातों पर अब भी अड़े हैं।

मैं डरकर बात नहीं करता है, मैंने एक सुझाव दिया था .दिग्विजय और जीतू पटवारी ने अलग-अलग बयान क्यों दिया जिस पर हमने चर्चा की, पार्टी मजबूती के लिए चर्चा करते हैं। (MP Politics News) कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है, हर व्यक्ति को अपनी बात रखने का अधिकार है, उन्होंने माना कि बैठक में स्लीपर सेल को लेकर बात उठी थी, लेकिन साथ ही जोड़ा कि उनकी नजर में पार्टी में कोई स्लीपर सेल नहीं है।

इधर कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही गदर को देखकर बीजेपी की बांछें खिल आईं। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि- कांग्रेस में गुटबाजी आम है। कांग्रेस केवल जनता को गुमराह करती है। कांग्रेस के लोगों ने ही दिग्विजय सिंह को स्लीपर सेल कह दिया, कांग्रेस सिर्फ जनता को गुमराह करती आई है, कांग्रेस की गुटबाजी और उसकी आंतरिक कलह पूरी तरह जमीन पर उतर आई है,कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगाती है।

MP Politics News: कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन के बाहर होने के बाद से ही जिस तरह से कांग्रेस में सिर फुटौव्वल मचा है, वो कांग्रेस को डैमेज कर रहा है, तो बीजेपी हिट विकेट कर रही है। ऐसे में सवाल ये कि- क्या कांग्रेस में जीतू पटवारी के नेतृत्व को अब तक स्वीकार नहीं किया गया है? सवाल ये कि- क्या एमपी कांग्रेस के मसले में राहुल गांधी हस्तक्षेप करेंगे? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या इन झुके हुए कंधों के सहारे कांग्रेस 2028 का रण फतह कर पाएगी?

https://www.youtube.com/live/MpzEqv5emBo?si=f1v9C6asyvM9dZLp

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: MP Congress Dispute News

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm