वैश्विक बिकवाली के बीच कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

वैश्विक बिकवाली के बीच कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट

वैश्विक बिकवाली के बीच कच्चे तेल का वायदा भाव में गिरावट
Modified Date: February 2, 2026 / 06:36 pm IST
Published Date: February 2, 2026 6:36 pm IST

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) मजबूत डॉलर और कमजोर कारोबारी धारणा के कारण वैश्विक मानकों में भारी गिरावट को देखते हुए वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 5 प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट के साथ 5,671 रुपये प्रति बैरल रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का फरवरी माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 309 रुपये या 5.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,671 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 12,512 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, कच्चे तेल का मार्च माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 294 रुपये या 4.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,659 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 4,027 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 3.38 डॉलर अथवा 5.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.83 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 3.38 डॉलर या 4.83 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 65.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में