पश्चिम एशिया में तनाव से आपूर्ति में रुकावट की आशंका के बीच कच्चातेल वायदा में 4 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल

पश्चिम एशिया में तनाव से आपूर्ति में रुकावट की आशंका के बीच कच्चातेल वायदा में 4 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल

पश्चिम एशिया में तनाव से आपूर्ति में रुकावट की आशंका के बीच कच्चातेल वायदा में 4 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल
Modified Date: July 22, 2026 / 07:10 pm IST
Published Date: July 22, 2026 7:10 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) वायदा कारोबार में कच्चातेल की वायदा कीमत 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 8,513 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गई। इसकी वजह वैश्विक मानक में आई तेज़ी थी, जो पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण आपूर्ति में रुकावट की आशंकाओं से प्रेरित थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल का अगस्त माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 363 रुपये या 4.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,513 रुपये प्रति बैरल हो गया। जिससे लगातार चौथे सत्र में कच्चातेल कीमतों में तेजी रही।

इसी प्रकार, कच्चा तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 169 रुपये या 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,152 रुपये प्रति बैरल हो गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण कारोबारियों ने सौदों का आकार बढ़ाया। उन्हें डर था कि पश्चिम एशिया में चल रहे टकराव से उस इलाके से होने वाली उर्जा आपूर्ति में रुकावट आ सकती है।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के सितंबर डिलीवरी अनबंध की कीमत 3.95 डॉलर या 4.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 88.29 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के सितंबर डिलीवरी अनुबंध का दाम 4.05 डॉलर 4.4 प्रतिशत बढ़कर 95.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में