मजबूत वैश्विक रुखक के अनुरूप से कच्चे तेल का वायदा भाव में तेजी

मजबूत वैश्विक रुखक के अनुरूप से कच्चे तेल का वायदा भाव में तेजी

मजबूत वैश्विक रुखक के अनुरूप से कच्चे तेल का वायदा भाव में तेजी
Modified Date: September 7, 2026 / 08:43 pm IST
Published Date: September 7, 2026 8:43 pm IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 133 रुपये की तेजी के साथ 8,711 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 133 रुपये या 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,711 रुपये प्रति बैरल हो गया। इसमें 6,859 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.35 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम 1.08 प्रतिशत बढ़कर 97.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में