मजबूत हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग से बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: September 12, 2023 / 07:51 pm IST
Published Date: September 12, 2023 7:51 pm IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को बिनौला तेल खली की कीमत 26 रुपये की तेजी के साथ 2,801 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

एनसीडीईएक्स में बिनौलातेल खली के सितंबर माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 26 रुपये यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,801 रुपये प्रति क्विंटल हो गई जिसमें 30,400 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मवेशीचाराद निर्माता कंपनियों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से यहां बिनौलातेल खली वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में