वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 106 रुपये बढ़कर 9,569 रुपये प्रति बैरल

वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 106 रुपये बढ़कर 9,569 रुपये प्रति बैरल

वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 106 रुपये बढ़कर 9,569 रुपये प्रति बैरल
Modified Date: May 21, 2026 / 11:33 am IST
Published Date: May 21, 2026 11:33 am IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत बृहस्पतिवार को 106 रुपये चढ़कर 9,569 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों की कीमत 106 रुपये की बढ़त के साथ 9,569 रुपये प्रति बैरल हो गई। इसमें 4,282 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के दांव बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची रहीं।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चे तेल की कीमत 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 107.77 डॉलर प्रति बैरल हो गई जबकि ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.51 प्रतिशत बढ़कर 105.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में