कच्चे तेल के दाम, बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल से शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

कच्चे तेल के दाम, बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल से शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

कच्चे तेल के दाम, बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल से शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव
Modified Date: September 25, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: September 25, 2026 10:32 am IST

मुंबई, 25 सितंबर (भाषा) शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज करने के बाद शुक्रवार को मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल और आईटी शेयरों में बिकवाली ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 86 अंक चढ़कर 73,672.98 अंक पर पहुंच गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 18.80 अंक बढ़कर 23,080.45 अंक पर था।

हालांकि, बाद में बीएसई सेंसेक्स 12.95 अंक गिरकर 73,568.22 अंक पर आ गया और निफ्टी 16.75 अंक फिसलकर 23,049.40 अंक पर था।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस में उल्लेखनीय बढ़त हुई।

दूसरी ओर इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी नुकसान में रहने वाले शेयरों में शामिल थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत गिरकर 105.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 5,027.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में