सड़क सुरक्षा मजबूत करने और दुर्घटनाएं कम करने के लिए जिम्मेदार व्यवहार जरूरी: मंत्री

सड़क सुरक्षा मजबूत करने और दुर्घटनाएं कम करने के लिए जिम्मेदार व्यवहार जरूरी: मंत्री

सड़क सुरक्षा मजबूत करने और दुर्घटनाएं कम करने के लिए जिम्मेदार व्यवहार जरूरी: मंत्री
Modified Date: September 24, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: September 24, 2026 10:29 pm IST

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सड़क सुरक्षा मजबूत करने के मकसद से जागरूकता बढ़ाने और जिम्मेदार सड़क व्यवहार अपनाने का बृहस्पतिवार को आह्वान किया।

मल्होत्रा ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है, क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं और उनमें होने वाली मौतें अब भी बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

मंत्री ने ‘ब्लैक स्पॉट’ वाले मार्गों की पहचान कर उन्हें ठीक करने के महत्व पर भी जोर दिया।

मल्होत्रा ने नयी दिल्ली स्थित परिवहन भवन से युवा सुरक्षा एवं स्मार्ट मोबिलिटी अभियान 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) और जेके टायर द्वारा आयोजित इस अभियान में इलेक्ट्रिक वाहन का काफिला चंडीगढ़ की ओर रवाना हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार वाहन चलाने के व्यवहार और स्मार्ट परिवहन के प्रति जागरूक करना है।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में