गुजरात ने पर्यटन वर्ष का लोगो जारी किया, फिल्म शूटिंग के लिए एक जगह मिलेंगी सभी मंजूरियां

गुजरात ने पर्यटन वर्ष का लोगो जारी किया, फिल्म शूटिंग के लिए एक जगह मिलेंगी सभी मंजूरियां

गुजरात ने पर्यटन वर्ष का लोगो जारी किया, फिल्म शूटिंग के लिए एक जगह मिलेंगी सभी मंजूरियां
Modified Date: September 27, 2026 / 07:57 pm IST
Published Date: September 27, 2026 7:57 pm IST

गांधीनगर, 27 सितंबर (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को ‘गुजरात पर्यटन वर्ष 2026-27’ का आधिकारिक लोगो जारी किया और फिल्मों की शूटिंग के लिए एकल-खिड़की अनुमति पोर्टल शुरू किया।

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर गिफ्ट सिटी में आयोजित कार्यक्रम में संघवी ने कहा कि ‘गुजरात फिल्म शूटिंग परमिशन पोर्टल’ के जरिए फिल्मों की शूटिंग के लिए जरूरी अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेने की प्रक्रिया को सरल, तेज और अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा।

संघवी ने बताया कि तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल आयोजन ‘हाइरॉक्स’ की मेजबानी 26 से 28 नवंबर तक गांधीनगर करेगा। इसमें 1,000 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों सहित करीब 10,000 पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है। पर्यटन निगम प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए विशेष ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम भी आयोजित करेगा।

उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में 14 फरवरी, 2027 को आयरनमैन/हाफ-आयरनमैन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

बयान के अनुसार, पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए खेल, प्रौद्योगिकी, कौशल प्रशिक्षण और शिक्षा के क्षेत्रों में आठ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें खेल पर्यटन के लिए गुजरात पर्यटन निगम की ‘हाइरॉक्स/आयरनमैन’ के साथ और डिजिटल टिकटिंग के लिए ‘बुकमायशो’ के साथ साझेदारी शामिल है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में