डीडीए ने 142 संपत्तियों की नीलामी से अर्जित की 1,300 करोड़ रुपये आय

डीडीए ने 142 संपत्तियों की नीलामी से अर्जित की 1,300 करोड़ रुपये आय

डीडीए ने 142 संपत्तियों की नीलामी से अर्जित की 1,300 करोड़ रुपये आय
Modified Date: June 10, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: June 10, 2026 8:09 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बुधवार को 142 संपत्तियों की नीलामी करके 1,321 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीडीए की भूमि एवं परिसंपत्तियों की ई-नीलामी में निवेशकों, संस्थानों और कारोबारियों ने हिस्सा लिया तथा प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से इसे मजबूत मूल्य प्राप्त हुआ।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ई-नीलामी में कुल उच्चतम बोली मूल्य 1,321.21 करोड़ रुपये रही, जबकि संचयी आरक्षित मूल्य 480.38 करोड़ रुपये था। इससे आरक्षित मूल्य का लगभग तीन गुना अर्जित हुआ और कुल आरक्षित मूल्य पर लगभग 175 प्रतिशत का प्रीमियम प्राप्त हुआ।’’

बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू पदभार संभालने के बाद से राजधानी को एक वैश्विक शहर के रूप में विकसित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

डीडीए के अनुसार, ई-नीलामी में दिल्ली भर की 142 भूमि और परिसंपत्तियां पेश की गईं, जिनमें आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक और संस्थागत भूखंड तथा यहां विभिन्न हिस्सों में स्थित लाइसेंस शुल्क-आधारित परिसंपत्तियां शामिल हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘डीडीए के पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-सक्षम डिजिटल मंच के माध्यम से आयोजित ई-नीलामी ने निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा तथा कुशल मूल्य निर्धारण सुनिश्चित किया, साथ ही हितधारकों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए अवसर प्रदान किए।’’

भाषा यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में