NDA Conclave PM Modi Live: ‘हमारी सरकार में मिडिल क्लास बन गए गरीब लोग’… पीएम मोदी ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धि, कहा- जनता ने अपना भरोसा हमें सौंपा था
'हमारी सरकार में मिडिल क्लास बन गए गरीब लोग'... पीएम मोदी ने गिनाई अपने कार्यकाल की उपलब्धि, NDA Conclave PM Modi Live
नई दिल्लीः NDA Conclave PM Modi Live पीएम नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस मौके पर भारत मंडपम में वे NDA बैठक को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना भगवान की विशेष कृपा से संभव हो सकता है। मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप है। मैंने सेवा को साधना के रूप में देखा है। ये साधना भी एकाकी नहीं, एक सामूहिक यज्ञ है। यह सभी कार्यकर्ताओं की उपलब्धि है।
NDA Conclave PM Modi Live उन्होंने कहा कि अब देश की जनता एक स्थित सरकार का काम देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। साल 2014 में जब NDA जीती तब मैंने कहा कि आज देश के लोगों मे नई आशा का उदय हुआ है। मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के साथ अपना भरोसा हमें सौंपा था। हमें आज संतोष और गर्व है कि NDA परिवार ने इस भरोसे को और मजबूत किया है। 2014 में आशा का उदय होता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Clean Max Enviro Energy Solutions Share: जिस शेयर को कोई नहीं पूछ रहा था, वह बना बाजार का हीरो! Meta डील के बाद आई ऐसी तेजी कि निवेशक रह गए हैरान!
- NSDC Israel Recruitment Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, लाखों रुपये मिलेगी सैलरी, जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता समेत पूरी डिटेल्स
- Home Guard Daily Allowance Hike: भाजपा सरकार ने दी होमगार्ड जवानों को सौगात.. इस भत्ते की राशि में किया इजाफा, जानें कितना बढ़ जाएगा वेतन..

Facebook


