डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स का पहली तिमाही में मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 16.08 करोड़ रुपये

Ads

डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स का पहली तिमाही में मुनाफा 22 प्रतिशत बढ़कर 16.08 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 01:47 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 01:47 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड (डीडीईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 22.4 प्रतिशत बढ़कर 16.08 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 13.13 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 296.94 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 227.84 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 276.88 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 212.07 करोड़ रुपये था।

डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स एक इंजीनियरिंग कंपनी है जो इंजीनियरिंग, खरीद और विनिर्माण सेवाओं के माध्यम से तेल एवं गैस, प्रसंस्करण उद्योगों तथा रसायन क्षेत्रों के लिए विशेषीकृत प्रोसेस पाइपिंग समाधान उपलब्ध कराती है।

भाषा निहारिका

निहारिका