(Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25/ Image Credit: tseriesfilms Instagram)
नई दिल्ली: Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25) बनाए रखी है। 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बिना ज्यादा प्रचार के भी शानदार शुरुआत की। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद वीकेंड पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया।
Dhamaal 4 ने थिएटर्स में 25 दिन पूरे (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25) कर लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर 0.60 करोड़ रुपये रह गई। इसके बावजूद फिल्म ने भारत में अब तक 161.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
अजय देवगन की इस फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Dhamaal 4 ने दुनियाभर में 222.79 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि बिना बड़े प्रमोशनल कैंपेन के भी यह लगातार 25 दिनों तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।
फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का मुकाबला (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 25) विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ से चल रहा है, जो 23 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसके अलावा ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। Dhamaal 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। यह धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है जिसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन और कई अन्य कलाकार नजर आए हैं।