Devbhog Milk Price Hike: आम जनता को एक और झटका! फिर महंगी हुई दूध, आज से लागू हुई नई कीमत, जानिए अब कितने है दाम

Devbhog Milk Price Hike: आम जनता को एक और झटका! फिर महंगी हुई दूध, आज से लागू हुई नई कीमत, जानिए अब कितने है दाम

Devbhog Milk Price Hike: आम जनता को एक और झटका! फिर महंगी हुई दूध, आज से लागू हुई नई कीमत, जानिए अब कितने है दाम

Devbhog Milk Price Hike | Photo Credit: AI

Modified Date: May 31, 2026 / 08:07 am IST
Published Date: May 31, 2026 8:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • 500ml और 1 लीटर पैक की कीमत बढ़ी
  • लागत और परिवहन खर्च के चलते फैसला
  • आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ

रायपुर: Devbhog Milk Price Hike छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में आए दिन महंगाई तेजी से बढ़ रही है। आए दिन पेट्रोल डीजल से लेकर गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हो रही है। जिससे जनता की जेब पर बड़ा असर पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर प्रदेश की जनता को भारी झटका लगा है, यहां देवभोग दूध के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने देवभोग दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

Devbhog Milk Price Today बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार 500 मिलीलीटर वाले दूध पैक की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यह पैक 29 रुपये की जगह 30 रुपये में मिलेगा। वहीं 1 लीटर दूध पैक की कीमत भी 57 रुपये से बढ़ाकर 58 रुपये कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि दूध उत्पादन और परिवहन लागत बढ़ने के चलते यह फैसला लिया गया है। इससे पहले कई निजी दूध कंपनियां भी अपने दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। अब देवभोग के रेट बढ़ने के बाद आम उपभोक्ताओं की जेब पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बाजार में अन्य डेयरी उत्पादों के दामों पर भी नजर बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।