डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स, अन्य गैर-अनुसूचित परिचालकों के विशेष सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए

डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स, अन्य गैर-अनुसूचित परिचालकों के विशेष सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए

डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स, अन्य गैर-अनुसूचित परिचालकों के विशेष सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए
Modified Date: February 10, 2026 / 10:02 pm IST
Published Date: February 10, 2026 10:02 pm IST

नयी दिल्ली, दस फरवरी (भाषा) विमानन नियामक डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स सहित गैर-अनुसूचित उड़ान परिचालकों का विशेष सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया है। यह कदम जनवरी में हुए उस विमान हादसे के बाद उठाया गया, जिसमें महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और चार अन्य लोगों की जान चली गई थी।

बारामती हवाई अड्डे के पास 28 जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त हुआ लियरजेट 45 विमान वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड का था। इस हादसे की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंगलवार को कहा कि 28 जनवरी को वीएसआर वेंचर्स के विमान वीटी-एसएसके की दुर्घटना के बाद उसने चरणबद्ध तरीके से गैर-अनुसूचित परिचालकों के विशेष सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया है।

नियामक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि यह ऑडिट चार फरवरी से शुरू हो चुका है।

वीएसआर वेंचर्स और 14 अन्य गैर-अनुसूचित परिचालकों के विशेष सुरक्षा ऑडिट का आदेश दो फरवरी को दिया गया था। इन 14 परिचालकों के लिए यह विशेष ऑडिट 25 फरवरी तक जारी रहेगा।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में