मजबूत मांग के कारण धनिया वाायदा कीमतों मं तेजी

Ads

मजबूत मांग के कारण धनिया वाायदा कीमतों मं तेजी

  •  
  • Publish Date - April 22, 2021 / 02:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को धनिया की कीमत 68 रुपये की तेजी के साथ 6,974 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में धनिया के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 68 रुपये अथवा 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,974 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 8,835 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति के कारण यहां धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।

धनिया के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 80 रुपये अथवा 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,070 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 905 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश