Dividend Stock: मजबूत तिमाही नतीजे और डिविडेंड की घोषणा, इस फॉर्मा स्टॉक में लगी खरीदारी की होड़
Dividend Stock: मजबूत तिमाही नतीजे और डिविडेंड की घोषणा, इस फॉर्मा स्टॉक में लगी खरीदारी की होड़

(Dividend Stock, Image Credit: IBC24 News Customize)
- Dr. Reddy’s का मार्च तिमाही का मुनाफा 1,587 करोड़ रुपये, सालाना आधार पर 21% की बढ़ोतरी।
- तिमाही में कंपनी का रेवन्यू बढ़कर 8,506 करोड़ रुपये पहुंचा, जो पिछले साल 7,083 करोड़ रुपये था।
- कंपनी ने प्रति शेयर 8 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है।
Dividend Stock: ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है। इस बीच Dr. Reddy's Laboratories के शेयरों में जबरदस्त उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर एक समय पर 3% से अधिक चढ़ गए थे। इसकी वजह कंपनी के शानदार तिमाही नतीजे को माना जा रहा है। जिससे मुनाफे में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Q4 में 21% का जबरदस्त मुनाफा
Dr. Reddy's ने बाजार को जानकारी दी कि मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1,587 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 21 फीसदी अधिक है। एक वर्ष पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 1,307 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। यह बढ़ोतरी कंपनी की मजबूती और बाजार में अपनी पकड़ को बताती है।

रेवेन्यू में भी शानदार बढ़त
मार्च तिमाही नतीजे में कंपनी की कुल आय 8,506 करोड़ रुपये रहा, जो एक वर्ष पहले 7,083 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 5,724 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जो पिछले वर्ष के 5,568 करोड़ रुपये से अधिक है। पूरे वर्ष में कंपनी का राजस्व भी 27,916 करोड़ रुपये से बढ़कर 32,553 करोड़ रुपये हो गया।
डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट की जानकारी
वहीं, कंपनी ने अपने शेयरधारकों को खुश करते हुए हर शेयर पर 8 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है। Dr. Reddy's ने इसके पहले 2024 में स्टॉक स्प्लिट किया था। जिसमें शेयरों को 5 भागों में बांटा गया था और फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये हो गई थी। एक साल में कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की बढ़ोतरी आई है, जो फार्मा सेक्टर की स्थिरता को दर्शाता है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी ने मार्च तिमाही में 1,587 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Dividend Stock: Strong quarterly results and dividend announcement, there is a buying spree in this pharma stock
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm