Dividend Stock: इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, एक शेयर पर मिलेगा 117 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट
Dividend Stock: इस कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, एक शेयर पर मिलेगा 117 रुपये का डिविडेंड, जानिए रिकॉर्ड डेट

(Dividend Stock, Image Source: Meta AI)
- सनोफी इंडिया 117 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दे रही है।
- रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2025 तय की गई है।
- पिछले हफ्ते में शेयर में 10% तक की तेजी आई है।
Dividend Stock: सनोफी इंडिया लिमिटेड (Sanofi India Ltd) ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह हर शेयर पर 117 रुपये का डिविडेंड देगी। कंपनी की तरफ से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2025 तय की गई है। यानी जिन निवेशकों का नाम इस तारीख को कंपनी रिकॉर्ड बुक में होगा, उन्हीं को यह डिविडेंड मिलेगा।
कंपनी कई बार दे चुकी है डिविडेंड
सनोफी इंडिया लिमिटेड डिविडेंड देने के मामले में काफी भरोसेमंद रही है। अब तक कंपनी 30 से ज्यादा बार डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी ने पहली बार 2001 में डिविडेंड दिया था, जब एक शेयर पर 4 रुपये का लाभ निवेशकों को मिला था। इस बार 117 रुपये का डिविडेंड कंपी की स्थिर कमाई और निवेशकों के प्रति सकारात्मक रुख को बताता है।
शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन
पिछले एक हफ्ते में सनोफी इंडिया के शेयरों में करीब 10% की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, एक साल तक शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को अब तक लगभग 12% का रिटर्न मिला है। 11 अप्रैल को बीएसई में कंपनी का शेयर 2.24% की बढ़त के साथ 6185.30 रुपये पर बंद हुआ। दो सालों में इस स्टॉक में करीब 59% की तेजी देखने को मिली है।
कंपनी में दिसंबर 2024 तक प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 60.40% और पब्लिक की हिस्सेदारी 39.60% है। पिछले तीन तिमाहियों में इस शेयर होल्डिंग पैटर्न में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। हालांकि, अब तक सनोफी इंडिया ने कोई बोनस शेयर नहीं दिया है।
नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कंपनी हर एक शेयर पर 117 रुपये का डिविडेंड दे रही है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Dividend Stock: This company made a big announcement, one share will get a dividend of Rs 117, know the record date
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm