वनतारा ने स्कैनलॉन को संचालन परिषद का प्रमुख नियुक्त किया

वनतारा ने स्कैनलॉन को संचालन परिषद का प्रमुख नियुक्त किया

वनतारा ने स्कैनलॉन को संचालन परिषद का प्रमुख नियुक्त किया
Modified Date: August 20, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: August 20, 2026 9:43 pm IST

जामनगर, 20 अगस्त (भाषा) वनतारा ने वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण से जुड़ी अपनी गतिविधियों की निगरानी के लिए ‘सीआईटीईएस’ के पूर्व महासचिव जॉन ई. स्कैनलन एओ को नवगठित पांच सदस्यीय संचालन परिषद का स्वतंत्र प्रमुख (चेयर) नियुक्त किया है।

अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव संरक्षण और पशु कल्याण संगठन ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह परिषद वनतारा की सर्वोच्च संचालन संस्था होगी। यह संरक्षण, पशु देखभाल, पुनर्वास और अनुपालन से जुड़े मामलों की निगरानी करेगी तथा किसी भी पशु को हासिल करने के संबंध में अंतिम निर्णय लेने का अधिकार परिषद के पास होगा।

स्कैनलन की नियुक्ति से वनतारा को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय प्रशासन के क्षेत्र में व्यापक अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाला एक स्वतंत्र बाहरी विशेषज्ञ मिला है। संगठन अपने कामकाज की निगरानी मजबूत करने के साथ ही प्राकृतिक आवास से बाहर पशुओं को बचाकर उनकी देखभाल करने के बजाय उनके मूल प्राकृतिक आवास में संरक्षण को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है।

स्कैनलन ने कहा, ‘‘वनतारा ने अपने संचालन को नए सिरे से तैयार करने के लिए साहसिक कदम उठाए हैं। इस बदलाव के तहत इसने अपनी आंतरिक शासन व्यवस्था, विशेषज्ञता और प्रक्रियाओं को स्वेच्छा से मजबूत करने का फैसला किया है।’

उन्होंने कहा कि वह वनतारा को उसके इन लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने और एक स्थायी, परिवर्तनकारी प्रभाव डालने के लिए उत्सुक हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में