Gwalior Spiderman Stunt : रील के लिए स्पाइडर-मैन बना युवक! तेज रफ्तार डंपर के पीछे लटककर किया ऐसा स्टंट, VIDEO ने मचाया हड़कंप

ग्वालियर में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए एक युवक ने जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट किया। वायरल वीडियो में युवक तेज रफ्तार डंपर के पीछे स्पाइडर-मैन की तरह लटका नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने डंपर के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Gwalior Spiderman Stunt : रील के लिए स्पाइडर-मैन बना युवक! तेज रफ्तार डंपर के पीछे लटककर किया ऐसा स्टंट, VIDEO ने मचाया हड़कंप

Gwalior Spiderman Stunt / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: August 20, 2026 / 09:20 pm IST
Published Date: August 20, 2026 9:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार डंपर के पीछे लटककर युवक ने किया खतरनाक स्टंट
  • रील के लिए जान जोखिम में डालने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
  • डंपर के नंबर से युवक और वाहन मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर : Gwalior Spiderman Stunt  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने ‘रील का टशन’ दिखाने के चक्कर में सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपर के पीछे स्पाइडर-मैन की तरह लटककर खतरनाक स्टंट किया। इस जानलेवा करतब का वीडियो किसी राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बिना किसी डर के चलते डंपर के पिछले हिस्से को पकड़कर हवा में झूल रहा है। Viral Videos थोड़ी सी चूक या हाथ फिसलने पर उसकी जान भी जा सकती थी। इस तरह सरेराह अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालकर बनाए गए इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

जाँच में जुटी पुलिस

मामला संज्ञान में आते ही ग्वालियर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे डंपर के नंबर के आधार पर वाहन मालिक और स्टंटबाजी करने वाले सिरफिरे युवक की तलाश शुरू कर दी है।सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने की होड़ में युवा लगातार अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.