Ravi Kishan Comeback : Gen-Z संग रवि किशन का धमाकेदार डांस, सांसद का ये अंदाज सोशल मीडिया पर छाया, देखें वीडियो

अभिनेता और गोरखपुर सांसद रवि किशन जयपुर के एक निजी कॉलेज में छात्रों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने बातचीत के साथ जमकर मस्ती की। राजस्थानी गाना बजते ही रवि किशन ने छात्रों के साथ डांस किया। उनका देसी और एनर्जेटिक अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ravi Kishan Comeback : Gen-Z संग रवि किशन का धमाकेदार डांस, सांसद का ये अंदाज सोशल मीडिया पर छाया, देखें वीडियो
Modified Date: August 20, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: August 20, 2026 7:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जयपुर कॉलेज में छात्रों के बीच पहुंचे रवि किशन
  • राजस्थानी गाने पर छात्रों के साथ जमकर किया डांस
  • रवि किशन का देसी अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क : Ravi Kishan Comeback :  अभिनेता, गोरखपुर से सांसद और सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान रखने वाले रवि किशन हाल ही में जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे। उनके आते ही कॉलेज का माहौल पूरी तरह से एंटरटेनमेंट मोड में बदल गया। युवाओं के बीच अपनी ऊर्जा और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रवि किशन ने न सिर्फ छात्रों से बातचीत की, बल्कि उनके साथ ट्रेंडिंग गानों पर जमकर थिरके और तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।

‘खम्मा घणी’ कहकर छात्रों का अभिवादन

राजस्थान पहुंचते ही रवि किशन ने स्टेज से ‘खम्मा घणी’ कहकर छात्रों का अभिवादन किया। संवाद के दौरान जब एक छात्र ने फैसले लेने से जुड़ा सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि वे निजी जिंदगी के फैसले दिल से और प्रोफेशन से जुड़े फैसले हमेशा दिमाग से लेते हैं। उन्होंने अपनी लोकप्रियता का श्रेय महादेव को दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इवेंट के दौरान जब डीजे पर अचानक राजस्थानी गाना बजा, तो पहले वे थोड़े हिचकिचाए, लेकिन फिर तुरंत स्टेप्स सीखकर अपनी ही धुन में ऐसे नाचे कि छात्र झूम उठे। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को ट्रोलिंग से निपटने की सलाह दी और फैंस को हिंदी में ऑटोग्राफ भी दिए। रवि किशन के इस देसी और कूल अवतार के वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जबरदस्त एनर्जी देखकर लिख रहे हैं कि ‘लीजेंड वापस आ गया है’, वहीं कई फैंस ने कमेंट किया कि युवाओं से इस कदर जुड़ने का हुनर केवल रवि किशन के पास ही है।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.