घेरलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

Ads

घेरलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 10:23 AM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 10:23 AM IST

मुंबई, 27 अगस्त (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित हुई है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.17 अंक टूटकर 77,422.70 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 6.40 अंक फिसलकर 24,202.45 अंक पर आ गया। थोड़ी ही देर में सेंसेक्स 108.80 अंक की गिरावट के साथ 77,368.68 अंक पर और निफ्टी 26.15 अंक टूटकर 24,189.70 अंक पर कारोबार करने लगा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और बजाज फाइनेंस के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 502.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स बुधवार को 183.15 अंक और निफ्टी 126.80 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

भाषा निहारिका

निहारिका