Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: जानें आज छत्तीसगढ़ में कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक रायपुर सहित इन जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report

Ads

Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: जानें छत्तीसगढ़ में आज कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक रायपुर सहित इन जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report

  •  
  • Publish Date - August 27, 2026 / 09:51 AM IST,
    Updated On - August 27, 2026 / 10:01 AM IST

Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: जानें छत्तीसगढ़ में आज कहां-कहां होगी आफत की बारिश, 30 अगस्त तक रायपुर सहित इन जिलों में अलर्ट जारी, पढ़ें Weather Report /image: AI Generated

HIGHLIGHTS

रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi: देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर टूट पड़ी है। छत्तीसगढ़ में भी पिछले कई दिनों से राजधानी रायपुर सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है, जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई नदी नाले उफान पर है, कहीं सड़कें लबालब है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है।

30 अगस्त तक कहां-कहां होगी बारिश (CG Weather Update)

मौसम विभाग ने प्रदेश (Chhattisgarh Me Barish Ka Alert) में 30 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई (Chhattisgarh Rain Forecast 30 August) है। IMD ने छत्तीसगढ़ (CG Me Barish Ka Alert Today) के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।

 

आज इन जिलों में बारिश के आसार ( Chhattisgarh Me Barish Ka Alert)

Chhattisgarh Me Aaj Kahan Barish Hogi मौसम विभाग के मुताबिक आज 27 अगस्त गुरूवार को मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, कोरिया में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

बारिश के दौरान मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, आवश्यक काम होने पर ही निकले। और घर से बाहर जा रहें हो तो अपने साथ रेन कोट, छतरी जरूर रखें।

ये भी पढ़ें