Ankit Baliyan Murder Gogi Gang || Image- ANI News File
शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात बुधवार शाम सिंगर अंकित जब जिम से वर्कआउट करने के बाद बाहर निकल रहे थे। (Ankit Baliyan Murder Gogi Gang) इसी दौरान दो वाहनों से पहुंचे 3 से 4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल अंकित को पुलिस तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब 6:55 बजे की है। अंकित बालियान शामली के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले थे और यूट्यूब पर उनके कई म्यूजिक वीडियो मौजूद हैं। जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। गोगी गैंग हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें गोगी गैंग से जुड़े होने का दावा करते हुए हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि अंकित ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की रोहिणी कोर्ट में हुई हत्या जैसे विषय पर एक गाना बनाया था।
शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस वायरल पोस्ट की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या अंकित का गोगी गैंग से जुड़ा कोई पुराना विवाद था और क्या इस विवाद का हत्या से कोई संबंध है। (Ankit Baliyan Murder Gogi Gang) एडीजी मेरठ भानु भास्कर ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की कई टीमें अलग-अलग दिशाओं में जांच कर रही हैं। एक बड़ी टीम हरियाणा भेजी गई है। दूसरी टीमें अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों की तलाश और सुराग जुटाने में लगी हैं।
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड-
हरियाणा के गोगी गैंग ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है. कत्ल करवाने वाले ने अपना नाम “भोलू सहापुरिया” बताया है. भोलू सोनीपत का है. अंकित पर आरोप लगाया है कि वह गैंग के दुश्मनों से मिला हुआ था और उनका साथ देता था. इसने हमारे… https://t.co/VF5vwaRD69 pic.twitter.com/m3QYp83cUD
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 27, 2026
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अंकित के परिजनों ने बताया कि उन्हें हमलावरों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। परिवार का कहना है कि पुलिस ने जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या का असल मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के पीछे की वजह सामने आएगी।
#WATCH | Uttar Pradesh | Haryanvi singer and actor Ankit Baliyan shot dead in Shamli earlier this evening while he was leaving from a gym. https://t.co/7HoxY0ImfA pic.twitter.com/kwnBTrENkB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 26, 2026
भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का लखनऊ में जोरदार स्वागत
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए
उप्र : बिजनौर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बचाव केंद्र में करीब दो माह से उपचाराधीन बाघ की मौत
नेपाल बाढ़ : उत्तराखंड सरकार ने अपने नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए