डीपीआईआईटी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए फोनपे, शेल इंडिया के साथ किए समझौते

Ads

डीपीआईआईटी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए फोनपे, शेल इंडिया के साथ किए समझौते

  •  
  • Publish Date - August 20, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - August 20, 2026 / 07:25 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

डीपीआईआईटी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन समझौतों का मकसद स्टार्टअप को प्रौद्योगिकी, डिजिटल बुनियादी ढांचे, बाजार के अवसरों और उद्योग नेटवर्क तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है।

फोनपे के साथ सहयोग के तहत डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को वह कई तरह के लाभ प्रदान करेगा, जिनमें इसके पेमेंट गेटवे के जरिये लेनदेन क्रेडिट, इंडस ऐपस्टोर तक पहुंच, सेवा से जोड़ने और सहायता देने के लिए विशेष सुविधाएं तथा ब्रांड की बेहतर दृश्यता के अवसर मिलेंगे।

वहीं, शेल इंडिया के साथ समझौता ऊर्जा और जलवायु-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप को समर्थन देने पर केंद्रित होगा।

डीपीआईआईटी ने कहा कि इस पहल से स्टार्टअप को विकास के नए अवसर हासिल करने, अपने नवोन्मेषी समाधान को बड़े स्तर पर पहुंचाने और भारत के स्वच्छ ऊर्जा बदलाव में योगदान देने में मदद मिलने की उम्मीद है।

भाषा यासिर अजय

अजय