नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) घर पर आकर जरूरी सेवाएं देने वाली कंपनी अर्बन कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसके अस्थायी कर्मचारियों की कमाई देश के आईटी और सूचना प्रौद्योगिकी संचालित सेवाओं (आईटीईएस) के नए कर्मचारियों के समान है और कई मामलों में उनसे अधिक है।
कंपनी ने दावा किया कि अर्बन कंपनी मंच पर सभी सक्रिय सेवा पेशेवरों की औसत मासिक कमाई लगभग सात प्रतिशत बढ़कर 28,322 रुपये हो गई है।
कंपनी ने बताया, ‘‘अर्बन कंपनी के सेवा पेशेवर सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संचालित सेवाओं के नए कर्मचारियों के समान कमाई करते हैं और कई मामलों में उनसे अधिक भी। औसत मासिक हाथ में आने वाली कमाई 28,322 रुपये होने के कारण अर्बन कंपनी के पेशेवरों की कमाई आईटी क्षेत्र में मिलने वाले शुरुआती सामान्य वेतन राशि के बराबर है।’’
यह आंकड़ा चालू वित्त वर्ष के नौ महीने के आंकड़ों पर आधारित है।
अर्बन कंपनी ने बताया कि यह तुलना सार्वजनिक रूप से उपलब्ध उद्योग आंकड़ों पर आधारित है।
भाषा
योगेश अजय
अजय