(Ayushman Card/ Image Credit: Pexels)
फरीदाबाद: Ayushman Card: आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है। फरीदाबाद समेत हरियाणा के आयुष्मान योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में 1 सितंबर को आयुष्मान कार्ड (Ayushman card Treatment) से मिलने वाली सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इंडियन मेंडिकल एसोसिएशन (IMA) हरियाणा ने लंबित क्लेम का भुगतान जल्द करने की मांग को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल का फैसला किया है। लेकिन यह रोक सामान्य इलाज पर लागू नहीं होगी।
निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना (Ayushman Card) के तहत पहले मरीज का इलाज किया जाता है और बाद में सरकार की ओर से अस्पताल को क्लेम की राशि मिलती है। IMA हरियाणा का कहना है कि कई अस्पतालों के भुगतान लंबे समय से अटके हुए हैं। कुछ मामलों में छह महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद क्लेम का भुगतान नहीं हुआ है। अस्पतालों के मुताबिक, लगातार भुगतान में देरी से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।
IMA हरियाणा के अनुसार, आयुष्मान योजना से जुड़ी सेवाएं 1 सितंबर की रात 12 बजे से 2 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रभावित रहेंगी। यानी करीब 24 घंटे तक निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज और इससे जुड़ी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि, सामान्य मरीजों के इलाज पर इसका असर नहीं होगा। आयुष्मान कार्डधारकों को अस्पताल जाने से पहले वहां की स्थिति जरूर पता कर लेनी चाहिए।
अस्पतालों का कहना है कि उन्होंने कई बार सरकार के सामने लंबित भुगतान (Ayushman card Treatment) का मुद्दा उठाया है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। IMA ने संकेत दिया है कि अगर सरकार ने भुगतान को लेकर जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 16 सितंबर की रात 12 बजे से आयुष्मान सेवाएं पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। इससे योजना के लाभार्थियों की परेशानी बढ़ सकती है।
आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने वाले मरीजों को 1 सितंबर को निजी अस्पताल जाने से पहले फोन करके सेवा उपलब्ध होने की जानकारी ले लें। फरीदाबाद समेत हरियाणा में योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी राज्य सरकार की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी गंभीर या जरूरी स्थिति में मरीज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध आयुष्मान सुविधा के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। अस्पताल की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेकर ही इलाज के लिए जाएं।